कोल: क्वार्सी,नगर निगम की लापरवाही आई सामने, बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढे,गड्ढे में गिरा सवारियों से भरा ई-रिक्शा
Koil, Aligarh | Jul 6, 2024 थाना क्वार्सी इलाके के क्वार्सी चौराहे पर नगर निगम की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है।बारिश के बाद सड़कें टूट चुकी है ,तो वहीं सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।गड्ढों में पानी भर चुका है वही गड्ढा ना दिखने के कारण सवारी से भरा ई-रिक्शा गड्ढे में जाकर पलट गया, जिसके चलते ई रिक्शा में सवार कई सवारियां चोटिल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सवारियों को भेजा अस्पताल।