Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

कोबरा न्यूज़ की खबर का असर: खबर चली... तो प्रधान जी को रातों-रात याद आया असली नाम! देहरादून के सहसपुर ब्लॉक की शंकरपुर ग्राम सभा में वर्तमान ग्राम प्रधान सहजाद अली ने पूर्व प्रधान बेवी रानी द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बोर्डों पर पेंट पोतकर अपना नाम लिखवा दिया था। जैसे ही खबर प्रसारित हुई, ग्राम प्रधान हरकत में आए और आनन-फानन में बोर्डों पर दोबारा पेंट कराकर पूर्व प्रधान का नाम फिर से लिखवा दिया। लेकिन लगता है कि जल्दबाज़ी में एक बड़ी बात फिर भी छूट गई। प्रधान जी, अगर विकास कार्य पूर्व प्रधान के कार्यकाल में हुआ था, तो सबसे ऊपर और बड़े अक्षरों में उसी का नाम होना चाहिए था। आपने अपना नाम बड़े-बड़े अक्षरों में ऊपर लिख दिया और पूर्व प्रधान का नाम सबसे नीचे छोटे अक्षरों में डाल दिया। आखिर यह किस बात का श्रेय लेने की कोशिश है? अगर आपने केवल मरम्मत या रंग-रोगन कराया है, जिस पर मुश्किल से कुछ सौ या हजार रुपये खर्च हुए होंगे, तो उसका उल्लेख नीचे और छोटे अक्षरों में होना चाहिए। करोड़ों या लाखों नहीं, बल्कि जिस जनप्रतिनिधि ने मूल विकास कार्य कराया, उसका नाम ही सबसे प्रमुख स्थान पर होना चाहिए। कोबरा न्यूज़ का सवाल सीधा है—क्या जनता के पैसों से बने विकास कार्यों का इतिहास भी अब राजनीतिक सुविधा के हिसाब से बदला जाएगा? #follower #highlight #UttarakhandNews #dehradunsahaspurshankarpur @top fans Sumit Rana

Uttarakhand, India | Aug 4, 2026

MORE NEWS