फरीदपुर में व्यापारियों ने ताजिया विवाद में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है व्यापारियों का कहना है कि शनिवार की रात कुछ सामाजिक तत्वों ने एक सर्राफा व्यापारी की दुकान पर तोड़फोड़ की है। इसके बाद सर्राफा व्यापारी गली में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है।