चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र में शुगर मिल परिसर में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया
बुधवार की सुबह करीब 10:00 आसपास के लोगों को पता चला कि चांदपुर शुगर मिल परिसर में वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार को भी एक गुलदार कैद हुआ था। 2 दिन में दो गुलदार पकड़ में आए हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को अपने साथ ले गई ।