बुधवार को करीब 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों और शिक्षाओं को अपनाने का संदेश दिया। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोग उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं।