खगौल: दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित हेतनपुर गंगा घाट पर नहाने गए 5 बच्चों में से 3 की डूबकर मौत
दानापुर अनुमंडल अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा स्थित हेतनपुर गंगा घाट पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सुबह पांच बच्चे गंगा में स्नान करने गए थे, तभी तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए। साथ मौजूद दो बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतकों की पहचान हेतनपुर निवासी धर्मवीर राय के 10 वर्षीय पुत