जशपुर: बारिश से निखरी जशपुर की वादियां, बादलों की आगोश में पहाड़ियां
जशपुर जिले में लगातार हो रही बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं प्राकृतिक सौंदर्य भी देखते ही बन रहा है। सड़कों पर घना कोहरा और पहाड़ों से लिपटे बादलों का मनमोहक नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है। चरईडांड़ के पास स्थित मधेश्वर पहाड़ बादलों से घिरा नजर आया, जिसे देखने के लिए राहगीर कुछ देर रुककर प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेते दिखाई दिए। बारिश के बीच