रामपुर: काशीपुर में आयोजित कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर UP-UK अंतर्राज्यीय समन्वय गोष्ठी में रामपुर SP शामिल हुए
Rampur, Rampur | Jul 10, 2025 गुरुवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर में आयोजित कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड अंतर्राज्यीय समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न कराना था। गोष्ठी के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा, सांप्रदायिक सद्भाव, यातायात प्रबंधन आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई।