रामपुर: डिग्री कॉलेज के पास करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, मृतक के भतीजे ने दी घटना की जानकारी
Rampur, Rampur | Jul 10, 2025 डिग्री कॉलेज के पास करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है घटना की खबर पाते ही गंज कोतवाली पुलिस ने शव को PM के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के भतीजे ने घटना की जानकारी मीडिया को दी है। घटना गुरुवार की सुबह 11:30 बजे की बताई जा रही है। पतंग में लोहे के तार की वजह से करंट आने को लेकर यह घटना घटी है। पुलिस जांच कर रही है।