धमतरी: कार ने बाइक को मारी ठोकर, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखिए
धमतरी के रुद्री रोड में शनिवार को जिंजर लीफ होटल के पास कार ने बाइक सवार दो लोगों को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक चालक कुशल मंडावी निवासी भर्रीगांव गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उसके साथ बाइक में बैठी महिला को मामूली चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। वही पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।