सांगानेर: सिरसी बिंदायका के सड़क मार्ग पर चलती सीएनजी कार का पाइप फटा, कार में सवार लोगों की बची जान
जयपुर के सिरसी बिंदायका सड़क मार्ग पर एक चलती सीएनजी कार का पाइप फटने का मामला सामने आया है। अचानक पाइप फटने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस दौरान कर सवार दो लोगों ने तुरंत कर से उतरकर अपनी जान बचाई। कर सवार दोनों लोगों ने यातायात को रोका जिसके बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।