औरैया: जालौन चौराहे पर दर्दनाक हादसा, मैजिक ठीक करते समय चालक के दोनों पैर कुचले, डंपर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के कस्बा भोगनीपुर निवासी मलखान सिंह (40) के साथ बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वह औरैया-कानपुर देहात रूट पर मैजिक वाहन चलाते हैं। सुबह करीब 11 बजे जालौन चौराहे के पास उनका वाहन अचानक खराब हो गया, जिसके बाद उन्होंने सर्विस रोड पर वाहन खड़ा कर दिया। बताया गया कि मलखान सिंह वाहन के नीचे आधा शरीर डालकर मरम्मत कर रहे थे, जबकि उनके दोनों पै