छतरपुर तहसील के पनौठा गांव में सड़क पर दो युवकों के शव मिले हैं युवकों के सिर में गंभीर चोट मौत की वजह मानी जा रही है अब यह चोट कैसे आई युवक किसी हादसे का शिकार हुए या उनकी हत्या कर दी गई यह अभी बड़ा सवाल है ईशानगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है घटना 29 दिसंबर को रात 8:30 के आसपास की बताई जा रही है घटनास्थल के पास से एक कट्टा भी मिला हैं