कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में गांजा बरामद करते हुए पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जिले में मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के दौरान तिलैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड में संचालित एक पान की गुमटी से 25 पुड़िया गांजा बरामद किया है वहीं तिलैया बस्ती में एक घर में संचालित दुकान से करीब 500 ग्राम गांजा बरामद किया है इस मामले में तिलैया पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया