दुधि: झारो खुर्द में गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा, इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द गांव में रविवार को खेत की जुताई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, झारो खुर्द निवासी 30 वर्षीय लालचंद पुत्र रूपसाय अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था।