गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर डेल्टा-2 में गेट फांदने के दौरान सरियों में फंसा युवक का पैर, तकरीबन 4 घंटों तक उल्टा लटका रहा, वीडियो हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गेट फांदने के दौरान गेट में लगे सरियों में युवक का पैर फंस गया, वही तकरीबन 4 घंटों तक युवक गेट पर उल्टा लटका रहा। शोर सुनकर एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गेट से सकुशल नीचे उतारा। स्थानीय लोगों ने बताया है कि जल्दबाजी के कारण युवक द्वारा गेट फांदने का प्रयास किया गया था।