बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो नया रोड में बाइक व कार में टक्कर होने के बाद लोगो के बीच अफरातफरी मच गई।सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे बताया गया कि घायल युवक पिछरी पिपराटांड निवासी हेमचंद मांझी के पुत्र रवि बास्के व उसके फुफेरा भाई पेटरवार जमुनियांटांड़ निवासी प्रदीप सोरेन बताया जाता है।दोनों युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।