बदायूं: ढिलवारी गांव में बन रहे हॉस्पिटल में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 18, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के भुड़ेली गांव के रहने वाले 26 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र वीरपाल सिंह मजदूरी का कार्य करता था। वह ढिलवारी गांव में बन रहे एक प्राइवेट हॉस्पीटल में मजदूरी का काम कर रहा था। तभी उससे ठेकेदार ने लोहे का एंगल उठवाया तभी ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से एंगल टच हो गया । जिसकी चपेट में आकर सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।