बूंदी: ग्राम पंचायत गणेशपुरा द्वारा वार्ड में कचरा पात्र के लिए स्वीकृत राशि का खर्च, धरातल पर नहीं हुआ कोई कार्य
Bundi, Bundi | Nov 20, 2024 बून्दी जिले की ग्राम पंचायत गणेशपुरा में कचरा पात्र के लिए स्वीकृत राशि को अनावश्यक खर्च कर कागजो में कचरा पात्र लगवाने का मामला सामने आया है। वार्ड 8 के वार्ड पंच प्रकाश बंजारा ने आरोप लगाते हुए सभी कार्यों की जांच करने की मांग की है उन्होंने कहा कि वार्ड के कचरा पात्र लगाने सहित विभिन्न कार्य के लिए की स्वीकृत गई राशि को अन्य जगह लगा दिया गया है।