बूंदी: बूंदी उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ, शिल्पग्राम में ग्रामीण अंचल की झलक दिखी
Bundi, Bundi | Nov 20, 2024 बूंदी महोत्सव-2024 के तहत कुंभा स्टेडियम में आयोजित 10 दिवसीय बूंदी उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ बुधवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने किया। इस मौके पर नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, महिला अधिकारिता विभाग उपनिदेशक भैरूप्रकाश नागर, मुख्य चिकित्साइन स्वास्थ्य अधिकारी पर्यटन अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने मेले का अवलोकन किया।