चंदौसी: चंदौसी के बारिश नगर में अचानक लेटर गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत और दो घायल, मची चीख-पुकार
चंदौसी के कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला बारिश नगर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक हादसा हो गया जर्जर हालत में बने लेटर को तोड़ते समय वह अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक मजदूर अखिल पुत्र मतीन उम्र करीब 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा है