घोसी: धामापुर गांव से गिरफ्तार दो आरोपियों को घोसी पुलिस ने जेल भेजा
स्थानीय थाना क्षेत्र के धामापुर गांव से घोसी पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धामापुर गांव में गौतम कुमार समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के उपर घोसी थाने में मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी की तालाश घोसी पुलिस काफी दिनों से कर रही थी।