अंबाह: पल्लू का पुरा गांव में ट्रैक्टर दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, गेहूं कटाई के दौरान हादसा
Ambah, Morena | Apr 5, 2026 पल्लू का पुरा गांव में रविवार को गेहूं कटाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोरसा निवासी 18 वर्षीय जितेंद्र सिंह तोमर अपने मामा के घर आया था, जहाँ ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के पिता के प्रदेश से लौटने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में शोक व्याप्त है।