मधेपुरा: जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर मद्य निषेध विभाग ने दो तस्कर समेत 10 लोगों को किया गिरफ्तार
मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 50 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्कर समेत 10 लोगाें को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर वार्ड-4 में छापामारी कर 20 लीटर चुलाई शराब बरामद कर विजय सहनी एवं वार्ड 5 में छापामारी कर 30 लीटर चुलाई शराब बरामद कर मनोज को गिरफ्तार किया गया।