ऊंचाहार: किशुनी का पुरवा अरखा गाँव में दीवार गिरने से बुजुर्ग घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
ऊँचाहार क्षेत्र में बुधवार की शाम आये तूफान न भारी तबाही मचाई, इसी बीच क्षेत्र के किशुनी का पुरवा अरखा गाँव में छत पर खड़ी पक्की दीवार भरभराकर ढह गई, जिसकी चपेट में आने से बुजुर्ग भारत लाल गम्भीर रुप से घायल हो गये, आनन फानन परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।