बेरो: बेड़ो प्रखंड अन्तर्गत नेहालु गाँव में सरहुल जुलूस सह मिलन समारोह का आयोजन
Bero, Ranchi | Apr 2, 2024 बेड़ो प्रखंड अन्तर्गत नेहालु गाँव में सरहुल जुलूस सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गाँव के पहान द्वारा पुजा-अर्थना कर गाँव वालों की सुख-समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की कामना की गई। मुखिया वीरेन्द्र भगत ने लोगों को सरहुल की शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि, सरहुल प्राकृतिक पूजा का महापर्व है।