बहराइच: पुलिस लाइन रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
शहर के एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो गई। इस पर नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़खड़िया गांव निवासिनी गीता देवी (40) पत्नी रामबचन शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जाच जारी।