बहराइच: नानपारा कटी के पास बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर,हादसे में दो लोग हुए घायल,एक की हालत गंभीर
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा कटी के पास चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां एक कि हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि आधार बनवाने के लिए नानपारा आ रहे थे। तभी चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है।