गिरिडीह: अतिक्रमण हटाओ अभियान: नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध कब्जे हटे, कई वाहनों का कटा चालान।
शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए सोमवार को 12 बजे नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान शहर के व्यस्त इलाकों टावर चौक, कचहरी चौक से लेकर नेताजी चौक तक चलाया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले-खोमचों को हटाया गया।