बरहट: मलयपुर थाने की पुलिस ने 7 दिन पहले मजदूर से 85 हजार ठगने के मामले में चार अंतर जिला ठगी गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Jul 4, 2024 मलयपुर थाने कि पुलिस ने अंतर जिला ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के मुख्य सरगना सहित चार लोगों को एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस, चार मोबाइल और साढ़े दस हजार रुपए नगदी बरामद किया है।साथ ही एक ऑल्टो कार UP65AC/1871 को भी जब्त किया है।