फतेहपुर: असोथर में बारातियों से भरी बस डंफर से टकराकर पलटी, एक दर्जन यात्री घायल, सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया
फतेहपुर जिले के अशोथर थाना क्षेत्र के पूरबुजुर्ग गांव के पास बारातियों से भरी बस डंपर से टकरा गई। बस में सवार 12 बारह बाराती जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने घायलों को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज हुआ। बताया जा रहा है कि किशनपुर थाने के नरौली गांव के रहने वाले बंसीलाल निषाद के पुत्र शिव शंकर की बारात अशोथर