करकेली: ग्राम बाजाकुंड (नयागांव) से घुनघुटी जा रहे बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, घायलों को ज़िला अस्पताल भेजा गया
Karkeli, Umaria | Apr 25, 2026 थाना नौरोजाबाद अंतर्गत बाजाकुण्ड (नया गांव)के कुछ ही दूर आगे बांध के पास दो बाइको की भिड़ंत हुई है जिससे इस दुर्घटना मे करीब आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।बताया जाता है कि बाइक सवार युवक बारात करने घुनघुटी से बाजाकुण्ड(नया गांव)आये थे जहां आज वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए।