धार: धार कलेक्ट्रेट में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए निर्देश
धार में कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे और एसडीएम वर्चुअली जुड़े थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पंचायत और नगरीय निकाय सभी 70 प्लस के आयुष्मान बनाने का टार्गेट शीघ्र पुरा करे।