सासाराम: चोरी के मोबाइल से अपराधियों ने किया अश्लील मैसेज एवं ऑनलाइन 1 लाख 20 हजार रुपए की निकासी, मुफस्सिल थाना मे हुआ प्राथमिकी
मोरसराय गांव के पवन कुमार सिंह के द्वारा मुफस्सिल थाने में चोरी हुई मोबाइल से अश्लील व्हाट्सएप मैसेज करने एवं ऑनलाइन पैसे ट्रांजैक्शन करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। पवन ने बताया कि उनके मोबाइल पिछले 31 मार्च को बिश्रामपुर के पास चोरी हो गई थी। व्हाट्सएप चैट के माध्यम से विभिन्न रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज एवं ऑनलाइन 1 लाख 20 हजार रुपए की निकासी हुआ है