जशपुर: सिंगीबहार में टायर गोदाम में लगी आग, प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टला
जशपुर जिले के सिंगीबहार स्थित एक टायर गोदाम में अचानक आग लगने की घटना सामने आई, जिसे प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से समय रहते काबू में कर लिया गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर नगर पंचायत कुनकुरी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रही। जशपुर जनसंपर्क से गुरुवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार