मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के दो गांव से बाइक चोरी के दो साल पुराने केस में फरार चल रहे दो शातिरों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। जिसे नगर थाने की पुलिस को बुधवार सुबह करीब 11 बजे में सौंप दिया गया। इसमें मीनापुर के बहबल बाजार का जयप्रकाश ठाकुर और गंज बाजार का धीरज कुमार शामिल है। पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया।