मांझी प्रखंड के छपरा–मांझी मुख्य मार्ग पर मझनपुरा ढाला के समीप सोमवार के दोपहर करीब 1 बजे बालू लदा एक ट्रक खराब हो जाने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.सड़क पर सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे.मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक होने के कारण हालात और बिगड़ गए.ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.........