मोहनिया: स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर कुदरा के बच्चे और बच्चियों ने एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई
कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर कुदरा के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक किलोमीटर लंबा मानव श्रृंखला बनाया गया। जिसमें बच्चे और बच्चियों ने हिस्सा लिया। एक दूसरे का हाथ पकड़ हाथों में तखती लिए हुए बच्चों ने स्वच्छता अभियान का लोगों को संदेश दिया।