लोहरदगा: प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए अखोरी कॉलोनी में महिलाओं ने किया मिट्टी लेप, स्वास्थ्य लाभों की दी जानकारी।
प्राकृतिक चिकित्सा और योग आधारित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला पतंजलि योग समिति, अखोरी कॉलोनी की महिलाओं ने बुधवार को मिट्टी लेप का सामूहिक आयोजन किया। सुबह करीब 11:30 बजे वार्ड पार्षद अविनाश कौर एवं समिति की कोषाध्यक्ष संजुक्ता प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की।