गम्हरिया थाना पुलिस ने बुधवार को पूर्व कांड के एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिकनी फुलकाहा वार्ड नंबर 06 निवासी बहादुर पोद्दार के पुत्र शंकर पोद्दार के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गय