नावकोठी: पहसारा में सगे भाई ने सोए हुए अवस्था में छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला,जख्मी को गंभीर अवस्था में बेगूसराय किया गया रेफर
पहसारा में भाई ने अपने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया के पहसारा के वार्ड नंबर 6 निवासी गुड्डू सिंह का पुत्र सत्यम कुमार ने अपने छोटे भाई सुंदरम कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। जिससे गंभीर अवस्था में बेगूसराय के निजी क्लीनिक में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने सत्यम को गिरफ्तार कर लिया है।