अरवल: अक्षय तृतीया पर कुर्था में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिलाई शपथ
Arwal, Arwal | Apr 18, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर कुर्था के सूर्य मंदिर प्रांगण में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। आमजनों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, कानूनी प्रावधान व सामाजिक हानियों की जानकारी दी गई। सभी ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई कि वे बाल विवाह न करेंगे, न होने देंगे और सूचना प्रशासन को देंगे।