कोटा: सोनपुरी के अरपा नदी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन से ग्रामीण परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
Kota, Bilaspur | Mar 31, 2026 बेलगहना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी में अरपा नदी से लगातार हो रहे अवैध रेत उत्खनन और ट्रैक्टरों से परिवहन ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। रेत से भरी ट्रैक्टरों की आवाजाही से सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। चौक पारा से स्कूल मोहल्ला तक स्थिति दैनिक बन गई है। इस मार्ग पर आंगनवाड़ी स्कूल होने से बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है