कुरहा के समीप एनएच- 31 पर बुधवार की रात दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। इसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक छोटी बलिया निवासी 42 वर्षीय अशोक कुमार रजक था। वह जयप्रकाश रजक का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।