पन्ना: निराश्रित गौवंश के गौशालाओं में व्यवस्थापन के पन्ना कलेक्टर ने दिए निर्देश
Panna, Panna | Jul 19, 2024 कलेक्टर सुरेश कुमार ने सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित गौवंशों को संचालित गौशालाओं में व्यवस्थापन कराने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गत दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सड़कों पर निराश्रित विचरण करने वाले गौवंश को नजदीकी गौशालाओं में व्यवस्थापन के संबंध में निर्देश दिए गए थे।