जमालपुर: बरियारपुर स्टेशन पर तीन नाबालिग मोबाइल चोर गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद
रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी और छिनतई की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। सीआईबी इंस्पेक्टर एस.के. सुधा और आरपीएफ अधिकारी सुजीत कुमार यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि रेल हेल्पलाइन