गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के बलीगढ़ में मंगलवार को एक पिकअप सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार एक युवक का दाहिना हाथ कट गया। उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।