अररिया में बिजली विभाग ने आम उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि रविवार, 7 दिसंबर को जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार 33 केवी बोची फीडर एवं 33 केवी कुसियारगांव फीडर में सुरक्षा कारणों से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।