शाहबाद: धुपकटा घाटी में रेत से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
Shahbad, Baran | Jun 11, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र की धुपकटा घाटी में गुरुवार को रेत से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक शिवपुरी से रामपुर की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी योगेश शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।