पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) में भाग लेने वाली भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में बिहार के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।महिला वर्ग में चयनित हुई दो में से एक उदाकिशुनगंज अनुमंडल के टपुआ टोला,चौसा,निवासी शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद मंडल /शिक्षिका शीला कुमारी की पुत्री प्रज्ञा भारती का नाम भी शामिल है।